Pelikula at Animasyon

Margdarshak News
38 Mga view · 1 taon kanina

⁣आरसीबी ने रजत पाटीदार को बनाया कप्तान, विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्‍तान बनाया है। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में जन्‍में रजत पाटीदार कभी आरसीबी की पहली पसंद तक नहीं थे लेकिन अब वह टीम के मुखिया बनने को तैयार हैं।

विराट कोहली ने रजत पाटीदार को फ्रेंचाइजी का कप्‍तान बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। रजत पाटीदार ने कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।



रजत पाटीदार की कहानी क्रिकेट के मैदान में संघर्ष की एक मिसाल है। दो साल पहले पैर में चोट के चलते चलने से भी मोहताज था, साथी क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगा रहे थे और वह बाहर से उन्हें देख रहा था। तब किसी ने सोचा नहीं था कि यह ऐसी वापसी करेगा कि विराट कोहली जैसे दिग्गज भी इसकी कप्तानी में खेलेंगे।
यह भी कम हैरानीभरा नहीं है कि कभी रजत आरसीबी की पहली पसंद नहीं थे। किसी अन्य खिलाड़ी के चोटिल होने पर उन्हें मौका मिला था। अब विराट कोहली जैसे दिग्गज ने सार्वजनिक मंच से अपने नए कप्तान का स्वागत किया है।


रजत की आरसीबी का कप्तान बनने की कहानी उनकी बल्लेबाजी की तरह ही रोमांच से भरी है। कभी 20 लाख रुपये में जिस खिलाड़ी को अपने साथ आरसीबी में जोड़ा था, उसे 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। आईपीएल 2022 की नीलामी में चयन नहीं हुआ तो परिवार ने शादी की तारीख तय कर दी। लेकिन रजत ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

Margdarshak News
36 Mga view · 1 taon kanina

⁣डिजिटल जमाने में रिज्यूमे बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।

नई दिल्ली। वर्ष 2025 शुरू हो गया है और डिजिटलीकरण के चलते प्राइवेट क्षेत्र में कई चीजें बदल रही हैं। हर किसी के पास चीजें विस्तृत रूप में पढ़ने का टाइम नहीं है ऐसे में आपको भी नौकरी के लिए रिज्यूमे में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए। इससे आप फालतू की चीजें निकालकर नौकरी के लिए रेलिवेंट सीवी तैयार कर सकते हैं जो जॉब पाने की संभावना को मजबूती प्रदान करेगा।



अगर आप अभी भी अपने रिज्यूमे में मैरिटल स्टेटस, धर्म, डेट ऑफ बर्थ आदि का उपयोग करते हैं तो अभी इसे रेज्यूमे से हटा दें। इससे रेज्यूमे बड़ा होता है। इसकी जगह का उपयोग करके आप कुछ नई चीजें जैसे- linkedin, सहित अन्य आवश्यक प्रोफाइल का यूज कर सकते हैं। रेज्यूमे में मोबाइल नंबर, ईमेल को अवश्य जगह दें ताकी सामने वाला आपसे आसानी से संपर्क कर सके।

जॉब से रेलिवेंट चीजों को CV में करें शामिल:

रिज्यूमे बनाते समय कंपनी या उसके काम को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार रिज्यूमे को तैयार करें। अगर उस कंपनी के लिए आपके द्वारा छोटी- मोटी नौकरियों/ इंटर्नशिप का अनुभव काम का नहीं है तो उसे रिज्यूमे से बाहर ही रखना ठीक है। इससे एचआर का टाइम खराब होता है और उसे रिज्यूमे रेलिवेंट भी नहीं लगता है।


ऐसा देखा जाता है कि लोग पुराने रिज्यूमे के उद्देश्य को ही हर जगह यूज कर लेते हैं, ऐसे में वो हर कंपनी के लिए काम नहीं करता है। ऐसे में आप जिस कंपनी या नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उसके हिसाब से उद्देश्य लिखें।



रिज्यूमे बनाते समय ध्यान रखें कि हाई स्कूल या अन्य क्लास के दौरान अपने कोई प्रतियोगिता जीती है और वो नौकरी के लिए रेलिवेंट नहीं है तो उसे सीवी में शामिल करने से बचें। इससे अच्छा है आप पढ़ाई का ट्रैक रिकॉर्ड रिज्यूमे में शामिल करें जिससे एचआर को आपकी पढ़ाई के बारे में पता चल सके।



कई बार नौकरी के लिए लोग ऐसी चीजें ही सीवी में शामिल कर लेते हैं जिनके बारे में उन्हें पता भी नहीं होता। इंटरव्यू के दौरान अगर एचआर उनसे इसके बारे में सवाल पूछता है तो वे जवाब नहीं दे पाते, ऐसे में आपकी नौकरी के चांसेस कम हो जाते हैं। इसलिए आपको इन चीजों को र

Margdarshak News
44 Mga view · 1 taon kanina

⁣चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच खेलने से किया इनकार।

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच खेलने से इनकार कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान ने अपने शाहीन स्क्वाड के साथ तीन अभ्यास मैच तय किए हैं। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा।



भारतीय टीम का मानना है कि इंग्लैंड पर मिली वनडे सीरीज जीत उसकी तैयारी के लिए पर्याप्त है। भारत ने पिछले छह महीने में कुछ 6 वनडे खेले, जिसमें अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच खेले और अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया। भारत को श्रीलंका के हाथों 0-2 की शिकस्त सहनी पड़ी थी। फिर भारत ने इंग्लैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।



पाकिस्तान ने अपने शाहीन स्क्वाड के साथ तीन अभ्यास मैच तय किए हैं। शादाब खान अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन स्क्वाड की कमान संभालेंगे। यह मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा। फिर 17 फरवरी को दो शाहीन टीम एकसाथ मैच खेलेंगी। मोहम्मद हुरैरा की टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी जबकि मोहम्मद हैरिस के नेतृत्व वाली शाहीन बांग्लादेश का सामना करेंगी।

अफगानिस्तान भी खेलेगा अभ्यास मैच:

अफगानिस्तान ने अपने अभ्यास मैच खेलने का फैसला किया है ताकि टूर्नामेंट की तैयारियों को पुख्ता कर सके। अफगानिस्तान अपना पहला मैच शाहीन के खिलाफ खेलेगा। फिर 16 फरवरी को कराची में वह न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

Margdarshak News
41 Mga view · 1 taon kanina

⁣दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर एनएचएआई ने बड़ी कार्रवाई की है। 33447 वाहनों को स्पीड लिमिट क्रॉस करते हुए पकड़ा गया है और उन पर 7.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा विपरीत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन न करने पर भी चालान किए गए हैं। आगे विस्तार से जानिए पढ़िए पूरी खबर।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हो रहा है ताबड़तोड़ एक्शन।
NHAI द्वारा वाहनों पर लगाया गया 7.5 करोड़ का जुर्माना।
ईपीई पर 1 साल में 12 से अधिक बड़े हादसों में 20 की मौत।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गड्डी जांदी ऐ छलांगा मार दी। जी हां यह गीत की पंक्तियां केवल मनोरजंन को दर्शाती है, लेकिन इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर लोग तेज रफ्तार के साथ वाहन चला रहे हैं। गाजियाबाद में एनएचएआई के कंट्रोल रूम से जारी की गई डीएमई की रिपोर्ट में पता चला है कि 33447 वाहनों को स्पीड लिमिट क्रास करते हुए सीसीटीवी में कैद किया गया है।

इन वाहन चालकों पर एनएचएआई द्वारा चालान करते हुए कुल साढ़े सात करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। अधिकांश जुर्माने की रकम वसूल ली गई है। तेज गति से वाहन चलाने में डीएमई और ईपीई पर एक साल में 12 से अधिक बड़े हादसों में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा विपरीत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन न करने पर 3391 और अवैध पार्किंग करने पर 454 वाहनों का चालान किया गया है।
8.20 करोड़ का लगाया गया जुर्माना

Margdarshak News
44 Mga view · 1 taon kanina

⁣आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: 19 फरवरी से होगा आगाज, जसप्रीत बुमराह समेत 9 स्टार प्लेयर्स हुए बाहर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 8 टीमों ने अपनी फाइनल स्क्वॉड का एलान कर दिया है। लेकिन कई वर्ल्ड टॉप प्लेयर्स इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। पीठ की समस्या से बुमराह ठीक नहीं हो पाए और बीसीसीआई ने एक्स पर 11 फरवरी को 50 ओवर फॉर्मेट मैच के लिए बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया। बुमराह ने आखिरी बार साल 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए मैच खेला था।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। ये सभी खिलाड़ी इंजरी के चलते टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 8 टीमों ने अपनी फाइनल स्क्वॉड का एलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा और यह टूर्नामेंट 24 मार्च तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी और दुबई में खेले जाएंगे।

Margdarshak News
38 Mga view · 1 taon kanina

⁣अनिल कुंबले महाकुंभ में पत्नी संग लगाई आस्था की डुबकी, फैंस ने तस्वीरों को खूब पसंद किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना रामतीर्था के साथ माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। कुंबले ने इस अनुभव की तस्वीरों को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। उनसे पहले मयंक अग्रवाल को महाकुंभ में अपने पिता के साथ पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हुए देखा गया।

अनिल कुंबले ने अपनी पत्नी संग महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

कुंबले ने एक्स पर अपनी पत्नी चेतना संग तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें प्रयागराज के महाकुंभ की हैं। कुंबले को अपनी पत्नी संग संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए देखा जा रहा हैं। फैंस ने इन तस्वीरों को खूब पसंद किया है।

महाकुंभ में अनिल कुंबले की तस्वीरें वायरल

कुंबले की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी आस्था और भक्ति की तस्वीरों को देखकर खुश हो रहे हैं। महाकुंभ में अनिल कुंबले की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कुंबले की पत्नी चेतना ने भी शेयर की तस्वीरें

अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति अनिल कुंबले के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वाले अनिल कुंबले

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वाले अनिल कुंबले ने अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव था। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने से उन्हें बहुत शांति मिली है।

अनिल कुंबले की आस्था और भक्ति की तस्वीरें

अनिल कुंबले की आस्था और भक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर खुश हो रहे हैं। अनिल कुंबले की आस्था और भक्ति की तस्वीरें उनके फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

Margdarshak News
36 Mga view · 1 taon kanina

⁣प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के डिनर में शामिल होने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। डिनर में प्रधानमंत्री ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। बुधवार को दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे।

फ्रांस के बाद अमेरिका के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी।
पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की मुलाकात।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को पेरिस पहुंच हैं। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज (11 फरवरी) ‘AI एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।
स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम को पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में आयोजित डिनर में शामिल हुए। डिनर के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। । गौरतलब है कि रात्रिभोज में पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वो भी AI शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Margdarshak News
38 Mga view · 1 taon kanina

⁣महाकुंभ 2025 में स्नान के लिए आरा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में यात्रियों का रेला है और स्टेशन पर खड़े होने की भी जगह नहीं है। हैरानी की बात है कि इतनी भीड़ के बावजूद स्टेशन का टिकट काउंटर खाली है। राजस्व के आंकड़े भी यही बताते हैं कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद राजस्व में कोई खास अंतर नहीं आया है।
आरा जंक्शन पर पैर रखने की जगह नहीं, लेकिन टिकट बिक रही कम
बेतहाशा भीड़ के बावजूद राजस्व में कोई खास अंतर नहीं आया।

आस्था के नाम पर लोग बिना टिकट कर रहे यात्रा :
जागरण संवाददाता, आरा। महाकुंभ में स्नान के लिए जाने की होड़ मची है। ट्रेनों में यात्रियों का रेला जा रहा है। आरा जंक्शन पर इतनी भीड़ हो रही है कि कई बार खड़ा होने की जगह भी नहीं बच रही है। इतनी भीड़ के बाद भी लिए स्टेशन का टिकट काउंटर खाली है। राजस्व के आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं।

महाकुंभ शुरू होने के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी है, लेकिन राजस्व में कोई खास अंतर नहीं आया है। दूसरी ओर, यह भीड़ अपने जरूरी कार्यों से यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आरा जंक्शन पर रोज रिजर्वेशन का टिकट होने के बावजूद कई यात्रियों की ट्रेन छूट रही है। वह ट्रेन पर चढ़ नहीं पा रहे हैं।

स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरा जंक्शन से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को एक स्पेशल ट्रेन 02116 कुंभ स्पेशल को रात 12 बजे चलाया गया। जिसमें अधिकांश यात्रियों के पास टिकट नहीं था। आस्था के नाम पर बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट चल रहे हैं।
वहीं, अब सोमवार से भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल सुरक्षा बल के जवान लगातार माइक से अनाउंसमेंट कर रहे हैं। स्टेशन पर मिले अखिलेश राय ने बताया कि उनका मगध में टिकट था, लेकिन परिवार के साथ वो उसमें सवार नहीं हो सके।

टिकट आरक्षण का कोई मतलब नही रह गया
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण का कोई मतलब नहीं रह गया है। हालात ये हैं कि चढ़ पाओ तो जहां जगह मिले, खड़े होकर-बैठकर जाओ। मंगलवार को आरा स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
आरा जंक्शन पर श्रमजीवी, लोकयमान्य तिलक एक्सप्रेस, पटना मथुरा, दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, मगध एक्सप्रेस, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में भीड़ देखी गई।




Showing 4 out of 4