Top videos
23
[AnimeFlix.in] Doraemon Hindi S01E52
Copy of Kahani बहन की राखी - hindi kahaniya _ story time _ saas bahu _ new story _ kahaniya _ New st
Copy of Kahani बहन की राखी - hindi kahaniya _ story time _ saas bahu _ new story _ kahaniya _ New stories(360P)
New Delhi- RCH और SRH के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 19 फरवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी के फोटोज सामने आएं जिसमें पाकिस्तान का नाम छपा हुआ है। टीम इंडिया का वीडियो वायरल हो गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी हुई लांच
कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच नंबर्स को लेकर हुई बातचीत
भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उत्सुकता क्रिकेट प्रेमियों के बीच देखते ही बन रही है। 19 फरवरी से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में फैंस के बीच सबसे ज्यादा क्रेज भारतीय टीम का दिख रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 20 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।
बहरहाल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी लांच हुई, जिसमें पाकिस्तान का नाम छपा हुआ दिख रहा है। याद दिला दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में मैच नहीं खेल रही है।
रोहित-जडेजा में हुई नंबर्स की लड़ाई
बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों नई जर्सी पहने फोटोशूट सेशन में जाते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच नंबर्स को लेकर बातचीत हुई। रोहित शर्मा ने याद किया कि आईसीसी टूर्नामेंट के फोटोशूट के लिए यह उनका 17वां टूर्नामेंट हैं।
भारतीय कप्तान ने याद किया कि 9 टी20 वर्ल्ड कप, तीन वनडे वर्ल्ड कप, तीन चैंपियंस ट्रॉफी और दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उन्होंने जर्सी पहने फोटोशूट कराया। वहीं, जडेजा ने अपने नंबर्स याद किए तो लगभग 14-15 के आस-पास ही पहुंच सके। बातचीत करते हुए दोनों क्रिकेटर्स फोटोशूट के लिए स्टूडियो पहुंच चुके होते हैं।
वीडियो में आगे दिखा कि रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल एकसाथ बैठे हैं। तब जडेजा युवा क्रिकेटर से पूछते हैं कि तेरा कौन-सा फोटोशूट है। इस पर गिल कहते हैं कि तीसरा। फिर उन्हें याद दिलाया जाता है कि टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी हैं। तब गिल कहते हैं कि हां मेरा पांचवां फोटोशूट है।
इसके बाद गिल अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा पर पलटवार करके पूछते हैं कि आपका कौन-सा नंबर हैं? जड्डू एक बार फिर नंबर गिनाते हैं और कहते हैं कि रोहित के शायद नंबर ज्यादा ही होंगे। जडेजा बोलते हैं कि मेरे तो 15 फोटोशूट होंगे पर आपको पता है कि रोहित के केवल 9 फोटोशूट तो टी20 वर्ल्ड कप के ही हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने की मस्ती
बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें नजर आ रहा है कि नई जर्सी के साथ फोटोशूट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। अर्शदीप सिंह ने खिलाड़ी को टोका कि ऑटोग्राफ देकर इतना थक गया कि स्माइली भी छोटी बना रहा है। वहीं, मोहम्मद शमी जोश दिखाते हुए फोटोशूट कराते हुए नजर आए। वीडियो में विराट कोहली भी झलक देखने को मिली, लेकिन उनका कोई मस्तीभरा क्षण कैद नहीं हुआ।
12 साल बाद खिताब पर नजर
बता दें कि भारतीय टीम गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच खेलेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत की कोशिश 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने की होगी। इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंच गई है जहां 20 फरवरी को वो अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया तो अपनी तैयारी में व्यस्त है लेकिन भारत का एक अहम खिलाड़ी चोटिल हो गया है और एक बड़े मैच से बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी हैं यशस्वी जायसवाल जिन्हें आखिरी समय चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर कर दिया गया था।
टेस्ट में दमदार खेल दिखाने वाले जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी में चुना गया था। नागपुर वनडे में उन्होंने डेब्यू भी किया, लेकिन अगले दो मैच नहीं खेले। अहमदाबाद में खेले गए तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में बदलाव किया और जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में चुना।
टीम इंडिया से बाहर जाने के बाद जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलने वाले थे जो विदर्भ के खिलाफ होना था। हालांकि, टखने में चोट के कारण वह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जायसवाल को ट्रेनिंग के दौरान दाएं टखने में चोट लगी। इसी कारण वह 17 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर मुंबई फाइनल में पहुंचती है तो भी जायसवाल के खेलने की संभावना बहुत कम बताई जा रही है।
जायसवाल वो बल्लेबाज हैं जिसने टी20 और टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से अगर किसी का बल्ला बोला था तो वो जायसवाल का ही बोला था। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक सहित 391 रन निकले थे। जायसवाल ने 43.44 की औसत से ये रन बनाए थे। टेस्ट में वह अपनी जगह टीम में पक्की कर चुके हैं।
भारत के लिए जायसवाल ने अभी तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उनके बल्ले से 23 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतक सहित 723 रन निकले थे। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 164.31 का है।
डिजिटल जमाने में रिज्यूमे बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।
नई दिल्ली। वर्ष 2025 शुरू हो गया है और डिजिटलीकरण के चलते प्राइवेट क्षेत्र में कई चीजें बदल रही हैं। हर किसी के पास चीजें विस्तृत रूप में पढ़ने का टाइम नहीं है ऐसे में आपको भी नौकरी के लिए रिज्यूमे में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए। इससे आप फालतू की चीजें निकालकर नौकरी के लिए रेलिवेंट सीवी तैयार कर सकते हैं जो जॉब पाने की संभावना को मजबूती प्रदान करेगा।
अगर आप अभी भी अपने रिज्यूमे में मैरिटल स्टेटस, धर्म, डेट ऑफ बर्थ आदि का उपयोग करते हैं तो अभी इसे रेज्यूमे से हटा दें। इससे रेज्यूमे बड़ा होता है। इसकी जगह का उपयोग करके आप कुछ नई चीजें जैसे- linkedin, सहित अन्य आवश्यक प्रोफाइल का यूज कर सकते हैं। रेज्यूमे में मोबाइल नंबर, ईमेल को अवश्य जगह दें ताकी सामने वाला आपसे आसानी से संपर्क कर सके।
जॉब से रेलिवेंट चीजों को CV में करें शामिल:
रिज्यूमे बनाते समय कंपनी या उसके काम को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार रिज्यूमे को तैयार करें। अगर उस कंपनी के लिए आपके द्वारा छोटी- मोटी नौकरियों/ इंटर्नशिप का अनुभव काम का नहीं है तो उसे रिज्यूमे से बाहर ही रखना ठीक है। इससे एचआर का टाइम खराब होता है और उसे रिज्यूमे रेलिवेंट भी नहीं लगता है।
ऐसा देखा जाता है कि लोग पुराने रिज्यूमे के उद्देश्य को ही हर जगह यूज कर लेते हैं, ऐसे में वो हर कंपनी के लिए काम नहीं करता है। ऐसे में आप जिस कंपनी या नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उसके हिसाब से उद्देश्य लिखें।
रिज्यूमे बनाते समय ध्यान रखें कि हाई स्कूल या अन्य क्लास के दौरान अपने कोई प्रतियोगिता जीती है और वो नौकरी के लिए रेलिवेंट नहीं है तो उसे सीवी में शामिल करने से बचें। इससे अच्छा है आप पढ़ाई का ट्रैक रिकॉर्ड रिज्यूमे में शामिल करें जिससे एचआर को आपकी पढ़ाई के बारे में पता चल सके।
कई बार नौकरी के लिए लोग ऐसी चीजें ही सीवी में शामिल कर लेते हैं जिनके बारे में उन्हें पता भी नहीं होता। इंटरव्यू के दौरान अगर एचआर उनसे इसके बारे में सवाल पूछता है तो वे जवाब नहीं दे पाते, ऐसे में आपकी नौकरी के चांसेस कम हो जाते हैं। इसलिए आपको इन चीजों को र
AQOfHEx7iFyfIbmgkPVg3afpLOvLmGowV6CZJnJql72bapRtdv3THFn6RIHmYtyYaZrDEBP6Trs7v_kf9dy2X4Jsp7huveOOy2M_
AQOfHEx7iFyfIbmgkPVg3afpLOvLmGowV6CZJnJql72bapRtdv3THFn6RIHmYtyYaZrDEBP6Trs7v_kf9dy2X4Jsp7huveOOy2M_6AU
AQNtLnSpopoWiXcZWE1HQcRyGMifpjl8wcM3bahNEcE9crmk7CJb81iay6_kdFQl2nrZB5rVF__23EV-Z58_-HRTTj4dU_4xDQOd
AQNtLnSpopoWiXcZWE1HQcRyGMifpjl8wcM3bahNEcE9crmk7CJb81iay6_kdFQl2nrZB5rVF__23EV-Z58_-HRTTj4dU_4xDQOdAx8
AQM9czijEx2n0iZMPs9ZoKZZ5LGrSBUva0SDHNAHEC5Rkr9kn5A9BRbHZeT7XOBeJyNDVKOg5fhKVshC5Mgq5Rs6npTZErRKSiJo
AQM9czijEx2n0iZMPs9ZoKZZ5LGrSBUva0SDHNAHEC5Rkr9kn5A9BRbHZeT7XOBeJyNDVKOg5fhKVshC5Mgq5Rs6npTZErRKSiJow5U
[AnimeFlix.in] Doraemon Hindi S04E01
[AnimeFlix} Doraemon Hindi S03E29
Kahani सास शेर बहु सवा शेर Story in Hindi _ Hindi Story _ Moral Stories _ Bedtime Stories _ New(360P
Kahani सास शेर बहु सवा शेर Story in Hindi _ Hindi Story _ Moral Stories _ Bedtime Stories _ New(360P)
51
Kahani सास चली मायके - hindi kahaniya _ story time _ kahaniya _ Story in Hindi _ Hindi Story 2020(36
Kahani सास चली मायके - hindi kahaniya _ story time _ kahaniya _ Story in Hindi _ Hindi Story 2020(360P)
13
Copy of Kahani बतमीज़ बहु Saas Bahu Ki Kahaniya _ Moral Stories in Hindi _ Hindi TV Story _ Stories in Hindi(360P)
प्रेस विज्ञप्ति
अररिया, 31 जनवरी 2026
जिलाधिकारी ने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरसीसी अररिया से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों, लोक-भूअतिक्रमण, उत्पाद विभाग के कार्यों, थाना एवं ओपी में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, नीलाम पत्र से संबंधित मामलों, शस्त्र सत्यापन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अंचलाधिकारी को प्रत्येक माह में कम से कम 05 लोक-भूअतिक्रमण के मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नगर निकायों के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में भौतिक रूप से अपर समाहर्ता अररिया श्री अनिल कुमार झा, प्रभारी पदाधिकारी शस्त्र प्रशाखा, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
AQN-StFEl17_ci02a3zEu4XMYDZ_dOSjXkULm_YHphLoQ4C41VJvnoeVQllyrINGcBp4FCruGwt3QTqwLfToeeWpmQ2MZ9qaZkfY
AQN-StFEl17_ci02a3zEu4XMYDZ_dOSjXkULm_YHphLoQ4C41VJvnoeVQllyrINGcBp4FCruGwt3QTqwLfToeeWpmQ2MZ9qaZkfYbrg