Top videos

Margdarshak News
19 Views · 5 months ago

⁣कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में टिकाऊ कृषि व पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
पटना, 22 जनवरी।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को “पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ कृषि एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली तथा अटारी, पटना के सहयोग से किया गया है।
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजनी कुमार, निदेशक, अटारी, पटना एवं डॉ. बिकास दास, निदेशक, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अभय कुमार, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा स्वागत भाषण से हुई।
अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रसायनों एवं एंटीबायोटिक्स के अत्यधिक उपयोग और पर्यावरण की उपेक्षा से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका सीधा असर कृषि और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली तथा पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
सम्मेलन के अध्यक्ष एवं आईसीएआर पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने बताया कि टिकाऊ कृषि के लिए जलवायु-सहिष्णु फसल किस्मों, प्राकृतिक खेती, स्मार्ट जल प्रबंधन एवं संरक्षण कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार, महावीर कैंसर संस्थान, पटना ने बिहार में भारी धातु प्रदूषण और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता जताई। वहीं डॉ. अंजनी कुमार ने बदलती जलवायु में किसानों के सामने आ रही चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. बिकास दास ने मृदा जैविक कार्बन में हो रही कमी को कृषि के लिए गंभीर चुनौती बताया।
इस अवसर पर किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को लेकर विशेष तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े तकनीकी सत्रों में देशभर से आए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया तथा नवोन्मेषी किसानों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही सम्मेलन की स्मारिका एवं सार पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा टम्टा ने किया, जबकि समन्वय डॉ. रचना दुबे एवं डॉ. सौरभ कुमार द्वारा किया गया।

Ravi Kumar
19 Views · 6 months ago

AQOv4Up4-o6YJOvX3qtx2aC1hnAVqxoZ-CZdTctBPalxQfCnUSQAOcYAA8RUv1s5btLbTSaio22IFELO4VDFqXr0MkeaaTh8juGAaZA

Ravi Kumar
19 Views · 10 months ago

Bahu chahiye ya nahi -- _mustwatch(720P_HD)

Margdarshak News
18 Views · 5 months ago

⁣अररिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ अररिया जिले में भव्य रूप से किया गया। अभियान का उद्घाटन माननीय सांसद अररिया श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन, माननीय विधायक श्री आबिदुर रहमान, श्री मोहम्मद मुर्शीद आलम, श्री अविनाश मंगलम, देवयंती देवी, श्री मनोज कुमार विश्वास, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्री आफताब अजीम पप्पू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के तहत निकाले गए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नीति आयोग द्वारा संचालित यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी जिला अररिया के लिए निर्धारित पांच लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लक्ष्यों की सतत निगरानी कर अभियान को सफल बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्णता अभियान के सभी संकेतकों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत अररिया जिले के लिए पांच प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत पहला लक्ष्य अररिया जिले में जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं का जन्म के समय वजन सुनिश्चित करना है। दूसरा लक्ष्य जिले के सभी क्षय रोग मरीजों की पहचान करना है। तीसरे लक्ष्य के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर VHSN DAY/UHSN DAY का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। चौथा लक्ष्य अररिया जिले के सभी Co-Ed स्कूलों में छात्राओं के लिए क्रियाशील शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है। पांचवां और महत्वपूर्ण लक्ष्य जिले के सभी पशुधन का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।

Margdarshak News
18 Views · 5 months ago

⁣प्रेस विज्ञप्ति
अररिया, 20 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत अररिया जिले के 04 वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी ने कार्यालय कक्ष में चयनित कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि कलाकार समाज की सांस्कृतिक पहचान होते हैं। लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक विधाओं के संरक्षण में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना सरकार की ओर से वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कलाकारों के आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र कलाकार इस योजना से वंचित न रहे।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया श्री सान्याल कुमार ने बताया कि योजना के तहत चयनित लाभार्थी श्री राम कुमार भगत, श्री गोपाल कृष्ण पंडित, श्री हरिश्चंद्र सिंह एवं श्री रमेश सिंह को प्रतिमाह ₹3000 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे कलाकार पात्र हैं, जिन्होंने कम से कम 10 वर्षों तक कला के क्षेत्र में योगदान दिया हो, जिनकी वार्षिक आय ₹1.20 लाख से कम हो और जो बिहार के स्थायी निवासी हों।
योजना से जुड़ी जानकारी, आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों के लिए इच्छुक कलाकार जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अररिया से कार्यालय अवधि में मोबाइल नंबर 8434553767 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ravi Kumar
18 Views · 7 months ago

AQO6mcShwnwPBij2eUORL7FSYUVuEOB3B2mSDJsr1Yhyct5vYuIg7-ck27XmZwAJI2Ec24GCvvh7aMdJUa1Pj8Nkl9WHDSlZBAe66D0

Margdarshak News
18 Views · 7 months ago

⁣विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में एक बार फिर वापसी जोरदार रही। करीब 1 महीने बाद मैदान पर उतरे किंग कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में 102 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर की 52वीं सेंचुरी है। कोहली ने 11 चौकों और 7 छक्‍कों की मदद से 120 गेंदों पर 135 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से शिकस्‍त दी। जीत के हीरो विराट कोहली रहे। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट ने अपनी रणनीति शेयर की।

प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा, "आज इस तरह के खेल में सच में मजा आया। शुरुआती 20-25 ओवरों में पिच काफी अच्छी थी, फिर धीरे-धीरे धीमी होने लगी। मुझे लगा कि बस मैदान पर जाकर अपनी तरफ आती गेंद को हिट करूं और बाकी चीजों के बारे में ज्‍यादा न सोचूं। खेल का आनंद लूं। इसी के लिए मैंने खेलना शुरू किया था।"
उन्‍होंने कहा, "जब आपको शुरुआत मिलती है और आप उस स्थिति में ढल जाते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपने इतने सालों में क्या किया है और अनुभव काम आता है। फिर आप स्थिति को समझते हैं और एक पारी बनाने में सक्षम होते हैं।"

अपनी तैयारी को लेकर किंग कोहली ने कहा, "मैं ज्‍यादा तैयारी को सपोर्ट नहीं करता हूं। मेरा सारा क्रिकेट मानसिक रहा है। जब तक मुझे मानसिक रूप से लगता है कि मैं खेल सकता हूं, मैं अपने जीवन के हर दिन शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत करता हूं। इसका अब क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। यह मेरे जीने का तरीका है। इसलिए, जब तक मेरी फिटनेस का स्तर अच्छा है और मेरा मानसिक आनंद है, जब आप खेल की कल्पना कर सकते हैं और खुद को जोर से दौड़ते हुए, गेंद पर तेजी से रिएक्‍ट करते हुए देख सकते हैं, तो आप जानते हैं कि सब ठीक है।"

रनों की भूख के लेकर विराट कोहली ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने पहले भी कई बार कहा है, अगर मैं कहीं पहुंच रहा हूं, तो मैं 120 % तक पहुंचूंगा। विराट कोहली जल्‍दी रांची पहुंच गए थे। इस पर उन्‍होंने कहा, मैं कंडीशन को थोड़ा समझना चाहता था। दिन में कुछ सेशन बल्लेबाजी की और फिर शाम को एक सेशन और फिर मेरी तैयारी पूरी हो गई। मैंने मैच से पहले एक दिन की छुट्टी ली थी। मैं 37 साल का हूं, इसलिए मुझे रिकवरी पर भी ध्यान देना है।"

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट से संन्‍यास ले चुके हैं। वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आते हैं। एक प्रारूप में खेलने को लेकर विराट ने कहा, "मैं सिर्फ एक फॉर्मेट में ही खेलता रहूंगा।"

अपने प्रदर्शन को लेकर विराट ने कहा, "मैंने पिछले 15-16 सालों में 300 से ज्‍यादा वनडे मैच और काफी क्रिकेट खेला है। जैसा कि मैंने कहा, अगर आप खेल के संपर्क में हैं और आपको पता है कि अभ्यास के दौरान जब आप गेंदें मार रहे होते हैं, तो आपकी सजगता अच्छी होती है, आपकी शारीरिक क्षमता लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की होती है। अगर आप बिना ब्रेक लिए नेट्स में डेढ़ या दो घंटे बल्लेबाजी कर सकते हैं, तो आप उन सभी मानकों को पूरा कर रहे हैं।"

उन्‍होंने कहा, "मैं समझता हूं कि अगर फॉर्म में गिरावट आती है, तो आप मैचों पर ध्यान देते हैं और उस फॉर्म को वापस पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब तक आप गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि इस समय मेरे पास जो अनुभव है, उसके हिसाब से मेरे लिए जरूरी है कि मैं शारीरिक रूप से फिट रहूं, मानसिक रूप से तैयार रहूं और उन मैचों के लिए उत्साहित रहूं जो मैं खेल रहा हूं। बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा।"

Ayush Prakash
18 Views · 9 months ago

[AnimeFlix.in] Doraemon Hindi S02E092

Sk Sony
18 Views · 9 months ago

kuchh bhi

11

Ayush Prakash
18 Views · 10 months ago

11

Ravi Kumar
18 Views · 10 months ago

(Part-2) तीन दामाद और सास _ Hindi Kahani _ Moral Stories _ Story in Hindi _ Kahani _ Comedy Funny(360P)

Margdarshak News
17 Views · 1 year ago

⁣भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने इतिहास बदल दिया था। पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने बताया है कि कैसे उनकी टीम ने यह कारनामा किया था।

सरफराज अहमद ने कहा कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान की जीत का राज यह था कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ अपने खेल को बदल दिया था और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को अपने खेल को व्यक्तिगत रूप से खेलने की आजादी दी थी।

सरफराज अहमद ने आगे कहा कि पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ अपने खेल को बदल दिया था और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को अपने खेल को व्यक्तिगत रूप से खेलने की आजादी दी थी। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि पाकिस्तानी टीम ने भारत को हरा दिया था।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह जीत पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई थी।

पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। फखर जमान ने शतक बनाया था, जबकि अजहर अली और बाबर आजम ने भी अर्धशतक बनाए थे। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम को 180 रनों से हरा दिया था।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह जीत पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई थी। पाकिस्तानी टीम ने इस जीत के साथ ही अपने देश के लोगों को गर्व का अनुभव कराया था।

Margdarshak News
16 Views · 5 months ago

⁣जनता दरबार में जिलाधिकारी, परिवादों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के दिए निर्देश
बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनी गई तथा कई मामालों में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पंचायत एवं जिला स्तर पर आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जनता दरबार में साधना झा ने दूसरे पक्ष द्वारा जबरन भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। राजा बैठा ने अपनी भूमि को रोक सूची से हटाने का अनुरोध किया। वहीं राजेंद्र प्रसाद एवं इकलाख अहमद ने भूमाफियाओं द्वारा निजी भूमि पर गलत जमाबंदी कायम किए जाने की शिकायत की।
मनोज कुमार ने बीरनगर पश्चिम पंचायत में अनुज्ञप्ति रद्द जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा मिलीभगत कर दुकान संचालन के संबंध में शिकायत दर्ज कराया गया।
इसके अतिरिक्त मो0 पिंकी देवी ने अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग की।
दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य ने संयुक्त आवेदन देकर निर्वाचन में किए गए कार्य की दैनिक मजदूरी भुगतान की मांग रखी। इसी प्रकार जनता दरबार में प्रा0वि0 रामकृपाल महतो टोला भरगामा तथा उ0म0 विद्यालय बटुरबाड़ी अररिया का भूमि अतिक्रमण करने, लंबित वेतन भुगतान, भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान सहित अन्य मामलों पर भी सुनवाई की गई।
मौके पर अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री नवनील कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती रोजी कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग, अंचलाधिकारी अररिया सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ravi Kumar
16 Views · 6 months ago

AQOP5dayEGLTIFXuEd5d52ghOEtZ5lKqQJWCcov2CA2t6K7W_Okkcc22_sp8vqUJlWNULSxyANK1iwZty7_mQuxW19n0WiqleRX18Ao

Margdarshak News
16 Views · 1 year ago

⁣सड़क पर गाड़ी चलाते समय जरूर फॉलो करें ये 10 नियम, नहीं तो भरेंगे भारी चालान! नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में यातायात नियम बहुत कड़े हैं। सड़क दुर्घटनाएं को कम करने के लिए ट्रैफिक चालान को भी पहले की तुलना में अधिक कर दिया गया है। ताकि लोग इन नियमों का कड़ाई से पालन करें। ऐसे में अगर आप भी सड़क पर गाड़ी चलाते हैं तो उस समय आपको सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सुरक्षित यात्रा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दस नियमों का पालन कर सकते हैं।
1-हमेशा सीटबेल्ट पहनें
बिना सीटबेल्ट पहने यात्रा करना दंडनीय अपराध है। इसके अलावा यह दुर्घटना के दौरान आपकी जान की भी हिफाजत करता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 138 (3) सीएमवीआर 177 एमवीए सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए विशिष्ट जुर्माना निर्धारित करती है।
2-गाड़ी चलाते समय सड़क पर रखें ध्यान
कई बार ऐसा होता है कि जब हम गाड़ी चलाते हैं तो हमारा फोकस कहीं और चला जाता है, जिससे बड़ी घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गाड़ी चलाते समय अपना फोकस सड़क पर रखें।
3- गति सीमा को पार न करें गति सीमा निर्धारित करने का लक्ष्य वाहन में यात्रियों के साथ-साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, कम यातायात वाली सड़कों पर भी तेज गति से वाहन चलाने से चालक नियंत्रण खो सकता है या अचानक ब्रेक फेल हो सकता है, जिससे दुर्घटना हो सकती है।
4- ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें
ट्रैफिक सिग्नल का पालन नहीं करने पर दुर्घटना हो सकती है। यह, बदले में, वाहन को नुकसान पहुंचा सकता है, इन गलतियों से शारीरिक चोटें या फिर यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है। ऐसी घटना से खुद को आर्थिक रूप से बचाने के लिए, आप वाहन बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं।
5- शराब पीकर वाहन न चलाएं
शराब पीकर वाहन चलाने पर दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। यहां तक लंबा चालान भी कटता है। इसलिए शराब पीकर गाड़ी चलाने से परहेज करें। 6- नियमित रूप से अपनी कार की करें देखरेख
अपनी कार की नियमित रूप से देखभाल करें। खराब हो चुके टायरों की मरम्मत करें, अपनी टूटी हुई हेडलाइट्स को ठीक करें, अपने साइड मिरर को ठीक करें और अपने इंजन ऑयल को बदलें क्योंकि ऐसा करने में विफल रहने पर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
7- ट्रैफिक सिग्नल का फॉलो करें
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर भारी चालान कटता है। यहां तक की सिग्नल तोड़ते समय बड़ी सड़क दुर्घटना भी हो सकती है।
8- अपनी लेन में चलें
भारतीय सड़कों पर बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए, लेन अनुशासन का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। व्यस्त सड़क पर लेन बदलकर कभी भी कार को ओवरटेक न करें। अगर आप लेन बदलते हैं, तो भी एक संकेत देना याद रखें।
9- सुरक्षित दूरी बनाए रखें
सुरक्षित दूरी बनाए रखने से आपको प्रतिक्रिया करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा यदि आगे का वाहन अचानक रुक जाता है। यह टक्कर की संभावना को कम करता है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। 10- दायीं ओर से ओवरटेक
भारत राइट-हैंड ड्राइव का अनुसरण करता है। इसलिए हमेशा दायीं ओर से ओवरटेक करना याद रखें।

Margdarshak News
15 Views · 5 months ago

⁣02 से 06 फरवरी 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री को लेकर चलेगा विशेष महाअभियान
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागर में शुक्रवार को आगामी 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री के विशेष महाअभियान की सफलता को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ ही बैठक में अररिया जिला में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि अररिया जिले के सभी किसान बंधुओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में सरकार द्वारा संचालित सभी कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सके। जिले में अबतक कुल 1,08,731 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है।
अररिया जिले के सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुगमता से हो सके। इस हेतु दिनांक 02.02.2026 से 06.02.2026 तक महाअभियान चलाया जायेगा। इस महाअभियान में प्रत्येक प्रखण्ड में फार्मर रजिस्ट्री हेतु 85 दल गठित की गई है, जो जिले के प्रत्येक वार्ड में जायेगी। इस प्रकार जिले में प्रत्येक दिन 765 वार्ड में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सम्पन्न करते हुए दिनांक 06.02.2026 तक योग्य किसानों का शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कार्य किया जा सकेगा। इसकी पूर्व सूचना संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा संबंधित वार्ड के किसानों को दी जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को पूर्व सूचना देकर उन्हंे वार्ड में निर्धारित तिथि को उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित दस्तावेजों में त्रुटि के कारण यदि किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री में कठिनाई आ रही हो, तो उसके त्वरित सुधार के लिए परिमार्जन हेतु ऑनलाइन आवेदन कराया जाए। ऐसे आवेदनों का निराकरण संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए, तदोपरांत किसान द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराया जा सकें।
सभी किसान बन्धुओं से आग्रह है कि जिस दिन आपके वार्ड में फार्मर रजिस्ट्री की दल पहुँचे, अपने वार्ड में उपस्थित रहें और अपना-अपना फार्मर रजिस्ट्री करा लें।

Margdarshak News
15 Views · 5 months ago

⁣जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयर हाउस का किया गया मासिक वाह्य निरीक्षण
श्री विनोद दूहन, भा.प्र.से. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अररिया एवं श्री जितेन्द्र कुमार, भा.पू.से. पुलिस अधीक्षक, अररिया द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित जिला के ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया गया।
निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में एक बार वाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, जिसमें वेयरहाउस के सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था आदि की जांच की जाती है।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं भवन प्रमंडल सहित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।
8 हेडिंग भी बना दें

Margdarshak News
15 Views · 5 months ago

⁣डुमरिया पंचायत में “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का आयोजन, जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
बिहार सरकार के सात निश्चय 3.0 के तहत सात निश्चय “सबका सम्मान जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत डुमरिया पंचायत के उ0म0वि0 कबीर कुट्टी टोला, सुन्दरी, डुमरिया में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक सिकटी श्री विजय कुमार मंडल भी शामिल हुए। उन्होंने जिला प्रशासन के इस पहल को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने बारी-बारी से उपस्थित आमजनों की शिकायतें एवं मांगें सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस क्रम में डुमरिया पंचायत के वार्ड नं0 08 में नाला एवं सड़क निर्माण को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत रखी गई। जिसके आलोक में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एंव कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उर्मिला देवी द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, संगीता देवी द्वारा मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं मो0 समीर द्वारा इदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना हेतु नया आवेदन दिया गया।
इसी प्रकार परिवादी श्री ताराचन्द साह द्वारा परिमार्जन, श्री प्रेम लाल पासवान म्यूटेशन एवं श्री राजकुमार साह द्वारा जमाबंदी सुधार हेतु आवेदन दिया गया। इसके अलावा प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में भूमि, राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शौचालय निर्माण आदि से संबंधित कई शिकायतें सुनी गई।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर नियमानुसार शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखा गया और लोगों ने जिला पदाधिकारी की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी सहित डुमरिया पंचायत के माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Margdarshak News
15 Views · 5 months ago

⁣सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर आदर्श थाना फारबिसगंज परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार ने की। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा पूजा समिति एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पूजा समिति के आयोजकों ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर परिषद फारबिसगंज क्षेत्र में जाम की समस्या, सड़कों पर अतिक्रमण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, शराबबंदी के सख्त अनुपालन सहित अन्य जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रत्येक पूजा समिति द्वारा जुलूस के लिए विधिवत अनुज्ञप्ति प्राप्त की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने कहा कि फारबिसगंज शहर में जाम, अतिक्रमण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में जमीनी स्तर पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि रूल ऑफ लॉ के तहत प्रशासन और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने का भी आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि फारबिसगंज में ट्रैफिक समस्या के समाधान को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है।
शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या वरीय पदाधिकारियों को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को साझा न करने की अपील की।
बैठक को माननीय मुख्य पार्षद श्रीमती वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद श्रीमती नूतन भारती, अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व श्री वाहिद अंसारी, श्री गालिब आजाद, श्री गणेश प्रसाद ठाकुर, श्री नूर मास्टर, श्री दिलशाद, श्री शंकर प्रसाद शाह, श्री मुजाहिद अंसारी, श्री प्रताप नारायण मंडल, श्री मनोज जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

Margdarshak News
15 Views · 6 months ago

⁣अररिया:
पोक्सो एक्ट एवं बाल संरक्षण से जुड़े संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया के तत्वावधान में जिला उद्योग भवन सभागार में जिला स्तरीय विमर्श-सह-समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करना रहा।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, आरएस थाना, अररिया सदर थाना, महिला सदर थानाध्यक्ष, पीएलवी गण सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना से आए यूनिसेफ के कानूनी विशेषज्ञ श्री अजय कुमार ने पोक्सो एक्ट से जुड़े कानूनी प्रावधानों, प्रक्रियाओं और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बाल यौन शोषण से संबंधित मामलों में समयबद्ध और संवेदनशील कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि बाल संरक्षण एक अत्यंत संवेदनशील विषय है, जिसमें सभी संबंधित विभागों के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों के बेहतर निष्पादन के लिए जिले के सभी थानों एवं हितधारकों के साथ शीघ्र ही एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।




Showing 22 out of 23