下一个

अररिया -जनता दरबार में जिलाधिकारी ने दिए त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के निर्देश

6 意见· 31/01/26
Margdarshak News
18

⁣जनता दरबार में जिलाधिकारी, परिवादों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के दिए निर्देश
बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनी गई तथा कई मामालों में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पंचायत एवं जिला स्तर पर आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जनता दरबार में साधना झा ने दूसरे पक्ष द्वारा जबरन भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। राजा बैठा ने अपनी भूमि को रोक सूची से हटाने का अनुरोध किया। वहीं राजेंद्र प्रसाद एवं इकलाख अहमद ने भूमाफियाओं द्वारा निजी भूमि पर गलत जमाबंदी कायम किए जाने की शिकायत की।
मनोज कुमार ने बीरनगर पश्चिम पंचायत में अनुज्ञप्ति रद्द जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा मिलीभगत कर दुकान संचालन के संबंध में शिकायत दर्ज कराया गया।
इसके अतिरिक्त मो0 पिंकी देवी ने अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग की।
दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य ने संयुक्त आवेदन देकर निर्वाचन में किए गए कार्य की दैनिक मजदूरी भुगतान की मांग रखी। इसी प्रकार जनता दरबार में प्रा0वि0 रामकृपाल महतो टोला भरगामा तथा उ0म0 विद्यालय बटुरबाड़ी अररिया का भूमि अतिक्रमण करने, लंबित वेतन भुगतान, भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान सहित अन्य मामलों पर भी सुनवाई की गई।
मौके पर अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री नवनील कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती रोजी कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग, अंचलाधिकारी अररिया सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

显示更多

 0 注释 sort   排序方式


下一个