अररिया में अवैध बालू व मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, S-Drive अभियान तेज
0
0
2 意见·
25/01/26
在
电影与动画
अररिया जिले में अवैध बालू और मिट्टी के उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। विभागीय निर्देश पर चलाए जा रहे S-Drive अभियान के तहत 25 जनवरी को छापेमारी की गई।
इस दौरान सिकटी और फारबिसगंज अंचल से अवैध बालू ढो रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों को बरदाहा, कुआडी और बथनाहा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। संबंधित वाहनों पर कुल 3 लाख 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 105 वाहन जब्त किए जा चुके हैं और 06 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
显示更多
0 注释
sort 排序方式
