اگلا

अररिया में बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने ली शपथ

10 مناظر· 03/01/26
Margdarshak News
Margdarshak News
18 سبسکرائبرز
18

⁣प्रेस विज्ञप्ति / समाचार
अररिया, 3 जनवरी।
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा जिला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान–2025 के तहत शनिवार को अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय बांसबाड़ी में जागरूकता, सखी वार्ता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह और दहेज प्रथा के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा सामाजिक बुराइयों को मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा से संबंधित कानूनों एवं उपलब्ध सुरक्षा तंत्र की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही सखी वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी समस्याएं, जिज्ञासाएं और अनुभव खुलकर साझा किए। सखी वार्ता के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ गलत परंपराओं का विरोध करने और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
छात्राओं को सहायता हेतु उपलब्ध सरकारी सेवाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर तथा DHEW की सेवाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त एवं हिंसा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।

مزید دکھائیں

 0 تبصرے sort   ترتیب دیں


اگلا