Berikutnya

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम–एसपी की संयुक्त बैठक

1 Tampilan· 20/01/26
Margdarshak News
Margdarshak News
18 Pelanggan
18

⁣अररिया, 20 जनवरी 2026
26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्य मंच, परेड, दर्शक दीर्घा, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 12 विभागों द्वारा लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्लाटून परेड में भाग लेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से समारोह स्थल के प्रवेश द्वार पर सघन फ्रिस्किंग के बाद ही लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा एवं सुरक्षा प्रबंधों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास को नियमित और अनुशासित ढंग से कराने पर भी जोर दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता अररिया, उप विकास आयुक्त अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया सहित अन्य जिला स्तरीय एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Menampilkan lebih banyak

 0 Komentar sort   Sortir dengan


Berikutnya