Tiếp theo

डिजिटल जमाने में रिज्यूमे बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।

36 Lượt xem· 14/02/25
Margdarshak News
Margdarshak News
18 Người đăng ký
18

⁣डिजिटल जमाने में रिज्यूमे बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।

नई दिल्ली। वर्ष 2025 शुरू हो गया है और डिजिटलीकरण के चलते प्राइवेट क्षेत्र में कई चीजें बदल रही हैं। हर किसी के पास चीजें विस्तृत रूप में पढ़ने का टाइम नहीं है ऐसे में आपको भी नौकरी के लिए रिज्यूमे में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए। इससे आप फालतू की चीजें निकालकर नौकरी के लिए रेलिवेंट सीवी तैयार कर सकते हैं जो जॉब पाने की संभावना को मजबूती प्रदान करेगा।



अगर आप अभी भी अपने रिज्यूमे में मैरिटल स्टेटस, धर्म, डेट ऑफ बर्थ आदि का उपयोग करते हैं तो अभी इसे रेज्यूमे से हटा दें। इससे रेज्यूमे बड़ा होता है। इसकी जगह का उपयोग करके आप कुछ नई चीजें जैसे- linkedin, सहित अन्य आवश्यक प्रोफाइल का यूज कर सकते हैं। रेज्यूमे में मोबाइल नंबर, ईमेल को अवश्य जगह दें ताकी सामने वाला आपसे आसानी से संपर्क कर सके।

जॉब से रेलिवेंट चीजों को CV में करें शामिल:

रिज्यूमे बनाते समय कंपनी या उसके काम को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार रिज्यूमे को तैयार करें। अगर उस कंपनी के लिए आपके द्वारा छोटी- मोटी नौकरियों/ इंटर्नशिप का अनुभव काम का नहीं है तो उसे रिज्यूमे से बाहर ही रखना ठीक है। इससे एचआर का टाइम खराब होता है और उसे रिज्यूमे रेलिवेंट भी नहीं लगता है।


ऐसा देखा जाता है कि लोग पुराने रिज्यूमे के उद्देश्य को ही हर जगह यूज कर लेते हैं, ऐसे में वो हर कंपनी के लिए काम नहीं करता है। ऐसे में आप जिस कंपनी या नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उसके हिसाब से उद्देश्य लिखें।



रिज्यूमे बनाते समय ध्यान रखें कि हाई स्कूल या अन्य क्लास के दौरान अपने कोई प्रतियोगिता जीती है और वो नौकरी के लिए रेलिवेंट नहीं है तो उसे सीवी में शामिल करने से बचें। इससे अच्छा है आप पढ़ाई का ट्रैक रिकॉर्ड रिज्यूमे में शामिल करें जिससे एचआर को आपकी पढ़ाई के बारे में पता चल सके।



कई बार नौकरी के लिए लोग ऐसी चीजें ही सीवी में शामिल कर लेते हैं जिनके बारे में उन्हें पता भी नहीं होता। इंटरव्यू के दौरान अगर एचआर उनसे इसके बारे में सवाल पूछता है तो वे जवाब नहीं दे पाते, ऐसे में आपकी नौकरी के चांसेस कम हो जाते हैं। इसलिए आपको इन चीजों को र

Cho xem nhiều hơn

 0 Bình luận sort   Sắp xếp theo


Tiếp theo