Tiếp theo

फ्रांस-पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की मुलाकात।-Margdarshak News

36 Lượt xem· 11/02/25
Margdarshak News
Margdarshak News
18 Người đăng ký
18

⁣प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के डिनर में शामिल होने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। डिनर में प्रधानमंत्री ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। बुधवार को दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे।

फ्रांस के बाद अमेरिका के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी।
पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की मुलाकात।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को पेरिस पहुंच हैं। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज (11 फरवरी) ‘AI एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।
स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम को पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में आयोजित डिनर में शामिल हुए। डिनर के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। । गौरतलब है कि रात्रिभोज में पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वो भी AI शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Cho xem nhiều hơn

 0 Bình luận sort   Sắp xếp theo


Tiếp theo