đăng ký là cần thiết để xem video này.
Araria - पुलिस केंद्र का डीएम ने किया व्यापक निरीक्षण
अररिया, 07 जनवरी 2026
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा पुलिस केंद्र, अररिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस केंद्र अवस्थित प्रशासनिक भवन अंतर्गत रक्षित कार्यालय, सेवापुस्त कार्यालय आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस केन्द्र के ऑफिसर क्वार्टर, विभिन्न आवासीय कॉलोनियों, शस्त्रागार भवन, प्रशिक्षण भवन तथा पीटी ग्राउंड का भी निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने पुलिस केंद्र परिसर की भवनों, मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप बनाए रखने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में भंडारित वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक, अररिया को स्पष्ट निर्देश दिया कि नियमानुसार राजसात किए जाने योग्य वाहनों की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण की जाए, ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था न रहे।
निरीक्षण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
